CSJMU Revised Scheme for Odd Semester Exam: छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर ने सत्र 2024-25 के लिए स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम के विषम सेमेस्टर के परीक्षा कार्यक्रम को जारी किया था। यह परीक्षा कार्यक्रम दिनांक 24 नवंबर 2024 को प्रकाशित किया गया था। विश्वविद्यालय ने छात्रों और संबंधित विभागों से इस परीक्षा कार्यक्रम पर आपत्तियां 28 नवंबर 2024 तक आमंत्रित की थीं।
प्राप्त आपत्तियों के समाधान के पश्चात संशोधित परीक्षा कार्यक्रम अब विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है, सम्बन्धित छात्र नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपना परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
CSJMU Revised Scheme for Exam 2024-25 | Click Here![]() |
Revised Exam Scheme के संबंध में जारी नोटिस

CSJMU संशोधित परीक्षा कार्यक्रम का विवरण
नए कार्यक्रम के अनुसार, स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं निम्नलिखित तिथियों में आयोजित होंगी:
स्नातक पाठ्यक्रम (बीए, बीएससी, बीकॉम)
- बीए
- प्रथम सेमेस्टर: 17 दिसंबर 2024 से 10 जनवरी 2025।
- तृतीय सेमेस्टर: 17 दिसंबर 2024 से 18 जनवरी 2025।
- पांचवां सेमेस्टर: 17 दिसंबर 2024 से 6 फरवरी 2025।
- बीएससी
- प्रथम सेमेस्टर: 9 जनवरी से 19 जनवरी 2025।
- तृतीय सेमेस्टर: 18 से 27 जनवरी 2025।
- पांचवां सेमेस्टर: 9 से 25 जनवरी 2025।
- बीकॉम
- प्रथम, तृतीय और पांचवां सेमेस्टर: 3 से 10 जनवरी 2025।
परास्नातक पाठ्यक्रम (एमए, एमएससी)
- एमए
- प्रथम सेमेस्टर: 17 दिसंबर 2024 से 17 जनवरी 2025।
- तृतीय सेमेस्टर: 17 दिसंबर 2024 से 21 जनवरी 2025।
- एनएससी
- प्रथम सेमेस्टर: 22 से 30 जनवरी 2025।
- तृतीय सेमेस्टर: 22 जनवरी 2025 से 1 फरवरी 2025।
परीक्षा तिथियां और प्रारंभिक जानकारी
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 दिसंबर 2024 से प्रारंभ होंगी। इसमें शामिल पाठ्यक्रम निम्नलिखित हैं:
- स्नातक: प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर।
- परास्नातक: प्रथम और तृतीय सेमेस्टर।
यह परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय के द्वारा निर्धारित एनईपी (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) और पूर्व से संचालित पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार किया गया है।
परीक्षा कार्यक्रम देखने का तरीका
छात्र अपने पाठ्यक्रम का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम निम्नलिखित प्रक्रिया द्वारा देख सकते हैं:
- विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाएं या सीधे Click Here
पर क्लिक करके अपना परीक्षा कार्यक्रम का पीडीएफ़ डाउनलोड करें।
CSJMU Revised Scheme for Exam. 2024-25 | Click Here![]() |
- अब दी गई पीडीएफ़ में अपने कोर्स व सेमेस्टर के अनुसार अपना परीक्षा कार्यक्रम देखें।
महत्वपूर्ण सूचना
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी के लिए इस संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की समय पर समीक्षा कर लें। किसी भी प्रकार की जानकारी या संदेह के लिए महाविद्यालय से संपर्क करें।
महाविद्यालयों के प्राचार्य/प्राचार्या के लिए निर्देश
संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्य/प्राचार्या से अनुरोध है कि वे संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी अपने महाविद्यालय के छात्रों तक तुरंत पहुंचाएं। सुनिश्चित करें कि परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुचारू रूप से संपन्न हों।
आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया (समाप्त)
परीक्षा कार्यक्रम के संबंध में आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 नवंबर 2024 थी। इसके बाद प्राप्त आपत्तियों का निराकरण करके ही संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। अब और आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।